जलालाबाद। एक गांव के ग्रामीण ने शादी कराने वाले मध्यस्थों पर पत्नी को बेच देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित ने बताया कि साल 2012 में गांव के ही दो लोगों ने उसकी शादी कराई थी। शादी के बाद वह पत्नी सहित एक अन्य राज्य में किराये पर रहकर मजदूरी करने लगा। कुछ माह पहले वह गांव आ गया और पत्नी व बच्चों को यहीं छोड़कर एक अन्य राज्य के जिले में मजदूरी करने चला गया।
आरोप है कि एक सप्ताह पहले दोनों मध्यस्थ उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। जानकारी पाकर वह यहां आया। पत्नी अपने साथ घर मे रखा जेवर भी ले गई। आरोप लगाया कि पत्नी को उन दोनों ने एक व्यक्ति के हाथ बेच दिया। बताया कि पत्नी के साथ उसकी नाबालिग बेटी भी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद