फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नीटू पंडित । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी नीटू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

थाना निगोही के गांव राघवपुर निवासी रामदास की निशानदेही पर जलालाबाद के सदर बाजार तिराहे से थाना मिर्जापुर के गांव भरतपुर निवासी नीटू पंडित को गिरफ्तार किया। रामदास ने बताया कि बेटी शशि की शादी के छह साल हुए हैं। उसकी संतान नहीं बच रही थी। चार महीने के एक बेटे की मौत हो गई थी। जबकि चार माह का उसका गर्भ खंडित हो गया था। 20 फरवरी को शशि के घर पहुंचे नीटू पंडित ने उससे कहा कि वह तंत्र विद्या व झाड़फूंक जानता है। वह उसकी संतान की समस्या दूर कर सकता है।
कहा कि इस कार्य में उसके 41 हजार रुपये खर्च होंगे। शशि के पिता रामदास ने 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए और पांच हजार अपने पास से मिलाकर नीटू को दे दिए। बताया कि कुछ देर बाद नीटू ने उसे काले कपड़े में बंधी हुई पोटली देकर कहा कि इसमें उसकी दी हुई रकम है। वह इसे खोले नहीं और तीन दिन बाद बहती नदी में विसर्जित कर दे। यदि उसने पोटली खोली तो तंत्र विद्या उस पर सवार हो जाएगी। इसके बाद वह चला गया।
विज्ञापन

ठगी की आशंका में रामदास ने पोटली खोली तो उसमें कागज के टुकड़े निकले। इसके बाद से नीटू की तलाश में जुटे रामदास को वह जलालाबाद में मिल गया। पुलिस को नीटू के पास से पांच हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ नीटू ने बताया कि वह आसपास के लोगों से संबंधित व्यक्ति के बारे में पहले ही मालूम कर लेता है। इसके बाद उसकी समस्या से निजात दिलाने के नाम पर ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें