फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। महिला ने पति के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी मोहम्मद इकरार की पत्नी मासूम जहां ने पुलिस को बताया कि उनके पति दृष्टिहीन हैं। उनके पति 27 जुलाई को खुटार बस स्टैंड के पास जामा मस्जिद में रात सवा नौ बजे नमाज अदा करने गए थे। मस्जिद में बैठे मोहल्ला इंदिरानगर के सरजात, मसतुल्ला के पुत्र और पटवा वार्ड के साबिर ने पति को मस्जिद में आने से मना किया और नमाज भी अदा नहीं करने दी। आरोपी मस्जिद कमेटी में भी शामिल हैं। जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया, इससे आरोपी रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

आरोपी 28 जुलाई की रात ढाई बजे उनके घर में घुस आए और उनके पति से गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। धमकी दी कि आगे से विरोध किया तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें