फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। सड़क किनारे बने गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबकर एक चार के साल की मौत हो गई।
विज्ञापन

परौर क्षेत्र के गांव दमुलिया के रहने वाले रणवीर सिंह का गांव से सटा हुआ खेत है। वहीं खेत पर उन्होंने मकान बना लिया था। रणवीर सिंह खेत में काम करते तो उनका चार साल का बेटा संजीत आसपास खेलता रहता था। सड़क से उनका खेत नीचा होने के कारण बारिश का पानी भरने से तालाब बन गया है। बुधवार को रणवीर अपने काम में काम कर रहे थे। तभी उनका बेटा संजीत खेलते-खेलते बाजरे के खेत की ओर चला गया। जहां खेत और सड़क के बीच बने गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। संजीत किसी तरह उसी गड्ढे में गिर जाने से डूब गया।
विज्ञापन

काफी देर तक संजीत दिखाई नहीं दिया तो रणवीर ने बेटे को तलाशना शुरू किया। तलाशी के दौरान किसी ने संजीत के खेत की ओर जाने के बारे में बताया। तलाशी के दौरान संजीत का शव पानी भरे गड्ढे में मिल गया। सूचना पाकर परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें