फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से कुचलकर दस साल के बालक की मौत

विज्ञापन
इसी कंबाइन से हुए हादसे में बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत में कंबाइन से कुुचलकर दस साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना कटरा क्षेत्र के गांव कंकलिया निवासी ओमवीर का बेटा सुमित (10) रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के श्रीपाल के खेत से धान की बालियां बीनने गया था। खेत पर कंबाइन खड़ी हुई थी। ड्राइवर ने जैसे ही कंबाइन को स्टार्ट कर पीछे किया, तभी कंबाइन के पिछले पहिये के नीचे सुमित दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने सुमित के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
वहां पर सुमित का शव देखकर परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुमित ओमवीर का इकलौता बेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमित के चाचा जयदेव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कंबाइन के चालक ओमेंद्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से टूट गया ओमवीर
ओमवीर की पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका इकलौता पुत्र सुमित था। ओमवीर ईंट भट्टे पर मेहनत मजदूरी कर सुमित का भरण-पोषण करता था। ओमवीर सुबह काम पर जाने से पहले बेटे की देखभाल के लिए अपने भाई के पास छोड़ देते थे। रविवार को भी भट्टे पर जाने से पहले ओमवीर बेटे को अपने भाई के पास छोड़कर काम पर चले गए थे। पांच वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद दस साल के बेटे की मौत से ओमवीर पूरी तरह से टूट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें