फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कार चालक ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर

विज्ञापन
पुवायां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। शराब के नशे में बृहस्पतिवार देर शाम एक कार चालक ने कई बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक सिपाही सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कार चालक को पकड़ लिया गया है। चालक का एक साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी शिवकुमार रोहतक से काम कर वापस घर जाने के लिए शाहजहांपुर बस स्टैंड पर उतरा। शाहजहांपुर से वह ददरौल क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी शिवकुमार के बहनोई सोनपाल, बहन राजेश्वरी, भांजी नौ वर्षीय काव्या के साथ बाइक से गांव पिपरिया भागवंत जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम सात बजे पुवायां में जेबां चौराहे के पास सामने से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ने कार भगाई तो सौ मीटर दूर पुवायां थाने के सिपाही योगेंद्र और विशाल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही विशाल घायल हो गए।
इसके बाद कार चालक और उसका साथी कार छोड़कर भागने लगे। कुछ दूर पर मौजूद यूपी-112 के वाहन पर तैनात सिपाही हरेंद्र और होमगार्ड सुनील सिंह ने कार चालक को पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। सूचना पाकर पुवायां थाने से पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। कार चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

थाने लाए जाने पर कार चालक ने जमकर हंगामा किया। उसने पुलिस को बमुश्किल अपना नाम पता बताया। चालक जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव बमरौली का निवासी है। पुवायां में बाइकों को टक्कर मारने से पूर्व कार चालक ने खुटार के गांव रामपुर कलां में भी एक बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें