फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद ई-रिक्शा चालक व उसके साथी को हाथ पैर बांधकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे बदमाशों ने चालक व उसके साथी से लूटपाट की। बदमाशों ने चालक व उसके साथी को हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और भाग गए। बाद में दोनों ने जलालाबाद थाने जाकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला प्रतानगर निवासी सुभाष वर्मा का बेटा संजीव ई- रिक्शा चलाता है। बुधवार रात करीब नौ बजे जलालाबाद चौराहे पर उसे तीन लोग मिले। उन्होंने गांव फरीदापुर जाने की कहकर किराए पर ई-रिक्शा बुक किया। ई-रिक्शा में चालक संजीव के साथ उसका दोस्त शिवम भी था। संजीव व शिवम उन तीनों को ई-रिक्शा में बैठाकर फरीदापुर जा रहे थे। रात में पौने दस बजे जलालाबाद से करीब दस किलोमीटर दूर बहगुल नदी पुल के समीप पहुंचने पर बदमाशों ने लघुशंका करने की बात कहकर रिक्शा रुकवा लिया। इसी बीच बाइक बदमाशों का एक अन्य साथी वहां पहुंच गया। संजीव के अनुसार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोबाइल और जेब में रखे पांच सौ रुपये लूट लिए। फिर दोनों को सड़क से दूर खेत में ले जाने के बाद हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। बदमाशों के चले जाने पर दोनों ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले। इसके बाद दोनों ने जलालाबाद थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें