फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग तैरते समय युवक रामगंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। पूर्णमासी के दिन रविवार को दोस्त संग तैरने के दौरान ग्राम दुबला करीमनगर निवासी विद्यानंद रामगंगा में डूब गया। दोनों दोस्त प्रसाद चढ़ाने के लिए तैरकर रामगंगा पार जा रहे थे रहे थे।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के दुबला करीमनगर के पास से होकर रामगंगा वह रही हैं। वहां के लोग पूर्णमासी और अमावस्या को रामगंगा में स्नान करते हैं। रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर सुबह करीब नौ बजे दुबला करीम निवासी सूरजपाल का 18 वर्षीय बेटा विद्यानंद वहीं के रहने वाले अपने दोस्त 17 वर्षीय रामफेर के साथ रामगंगा में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान दोनों दोस्त तैरकर रामगंगा के दूसरे छोर पर जा रहे थे। वहां उन्हें प्रसाद चढ़ाना था। रामफेर के मुताबिक वह तैरते हुए काफी आगे निकल गया, जबकि विद्यानंद पीछे रहा। रामफेर ने उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसे विद्यानंद नहीं दिखा। उसने पहले खुद विद्यानंद को तलाशने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिली तो गंगा से बाहर निकलने के बाद दौड़कर गांव गया और विद्यानंद के परिवार वालों को विद्यानंद के डूबने की सूचना दे दी। कुछ ही देर में उसके परिजन गोताखोरों को लेकर रामगंगा किनारे जा पहुंचे। गोताखोरों ने रामगंगा में कूदकर विद्यानंद की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक गोताखोर विद्यानंद को तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
दोस्त रामफेर ने बताया कि विद्यानंद रामगंगा के दूसरे छोर पर जाकर प्रसाद चढ़ाने को था। इसलिए दोनों तैरकर गंगा पार कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने मौके पर जा पहुंचे। सीओ तिलहर परमानंद पांडेय ने बताया कि गोताखोरों के जरिये विद्यानंद को रामगंगा में तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें