फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साउथ सिटी में तीसरी मंजिल से गिरे एसी मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
युसूफ खान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आठ दिन पूर्व साउथ सिटी कॉलोनी में तीसरी मंजिल से गिरे थाना आरसी मिशन के क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी एसी मिस्त्री यूसुफ खान (25 वर्ष) की अलीगढ़ ले जाते समय बदायूं में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने कोई मदद नहीं की। मोहल्ले के लोगों ने चंदा कर उसका इलाज कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि यूसुफ खां एक ठेकेदार के अधीन एसी मरम्मत का काम करते थे। 16 अगस्त की सुबह वह काम पर गए थे। ठेकेदार ने यूसुफ को साउथ सिटी कॉलोनी के एक मकान में एसी सही करने के लिए भेजा था। तीसरी मंजिल पर आउटडोर एसी लगाने के दौरान यूसुफ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहनोई शानू ने लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को परिजन हालत में सुधार न होने पर यूसुफ को लेकर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। तभी जैतीपुर क्षेत्र में सिलिंडर में आक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद परिजनों ने दूसरी एम्बुलेंस से लेकर चल दिए।
विज्ञापन

बदायूं जिले में उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के बहनोई शानू ने बताया कि यूसुफ ने ठेकेदार से सीढ़ी मंगवाने की बात कही, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। इसमें ठेकेदार की लापरवाही है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने परिजनों को सांत्वना दी।

युसूफ खान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें