फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
बंडा में नदी में कन्हैया की तलाश करती टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा/देवकली। दोस्त के साथ शारदा नहर में नहाते समय शनिवार को डूबे लुहिचा गांव के कन्हैया लाल का रविवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, एसडीआरएफ की टीम नहर में उसकी दिनभर तलाश करती रही।
विज्ञापन

कन्हैया लाल आवा बुजुर्ग गांव के प्रेमचंद के साथ शनिवार शाम शारदा नहर में नहाने गया था। नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। प्रेमचंद ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कन्हैया लाल पानी में बह गया। बाद में उसने उनके घरवालों को सूचना दी। परिवार वाले भी उन्हें नहर में लगातार ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन कन्हैया का कुछ पता नहीं चल सका।
बाद में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी उसे ढूंढने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर रविवार दोपहर बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई। इस बीच, मृतक की पत्नी ने पति के साथ गए प्रेमचंद पर पति के डूबने की सूचना दिए बगैर अपने घर चले जाने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बहगुल नदी में मिला बुजुर्ग का शव

मदनापुर। जिराऊ गांव पास रविवार दोपहर बाद बहगुल नदी में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 व थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज सुंदरलाल वर्मा ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र तकरीबन 50 साल बताई जा रही है। संवाद

बेटों की उपेक्षा से नाराज वृद्धा रामगंगा में कूदी, मछुआरों ने बचाया

जलालाबाद। बीमारी व बेटों की उपेक्षा से नाराज ढका गांव की 70 वर्षीय जय देवी रविवार को दोपहर चुपचाप घर से निकल गईं और कोला घाट पुल के पास जाकर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी लेकिन मछुआरों ने उन्हें बचा लिया। बाद में वृद्धा को एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वृद्धा के अनुसार उनके पति छोटे लाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे दो बेटों के साथ गांव मे रहती हैं। जय देवी का आरोप है कि बेटे उनका कोई ख्याल नही रखते। बताया कि पांच छह पहले उनके हाथ और पीठ के अलावा शरीर में कई जगह फफोले निकल आए। उनमें दर्द और खुजली से नींद नहीं आने पर बेटों से दवा लाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें