फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिषेक को मिली लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह

Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सामाजिक संस्था पहल के संस्थापक और अध्यक्ष पुवायां के गांव गुटैया निवासी अभिषेक डेनियल को सामाजिक कार्यों के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इसके लिए उनको प्रमाणपत्र भेजा गया।
विज्ञापन

अभिषेक पहल संस्था के माध्यम से पहल फूड बैंक चलाते हैं, जो रोजाना गरीबों को निशुल्क भोजन कराती है। इसके अलावा पहल वस्त्र बैंक में पुराने वस्त्र एकत्र कर जरूरतमंदों को दिए जाते हैं। पहल की बुक बैंक भी हैं, जिसमें घर-घर से किताबें एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दी जाती हैं। अभिषेक के साथ तमाम युवा संस्था से जुड़े हुए हैं। अभिषेक को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने पर संस्था के कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें