फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनः बढ़ते अपराधों के विरोध में आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को निशाने पर लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर बिगड़ती कानून व्यवस्था सुधारने को जरूरी उपाय करने के साथ ही ललितपुर और चंदौली में हुई घटनाओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि ललितपुर में एक किशोरी से गैंगरेप और चंदौली में दो बेटियों की पुलिस की पिटाई से मौत के मामलों में पुलिस अभियुक्त है। इसलिए पुलिस जांच में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या से प्रदेश में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। इसलिए इन घटनाओं की सीबीआई से जांच कराई जाए।
प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक सदस्य कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, विशंभर दयाल शर्मा, सुखविंदर सिंह चौहान, महेंद्र चावला, विमलेश कुमार, मो. अहमद खां, प्रशांत कश्यप, चांद साबरी, वीरेंद्र प्रताप, प्रशांत मिश्रा, इशहाक खां, मो. यामीन, मोहम्मद हारून, सोनपाल सिंह, गुफरान मंसूरी, दिनेश कुमार कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें