खुटार। पत्नी की विदा कराने बिहार गए खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी आकाश गुप्ता का छह माह से पता नहीं चल रहा है। मां रेनू गुप्ता ने पुलिस से पुत्र का पता लगवाने की मांग की है।
रेनू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आठ माह पूर्व उनके पुत्र आकाश गुप्ता की कोर्ट मैरिज बिहार की रंजू देवी से हुई थी। रंजू देवी दो माह तक घर पर रही और फिर अपनी मां के साथ बिहार चली गईं। कुछ दिन बाद रंजू देवी ने पुत्री को कॉल की और विदा करा ले जाने के लिए कहा। इसके बाद आकाश पत्नी की विदा कराने बिहार गया, लेकिन तब से आकाश का पता नहीं चल रहा है। आकाश का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। रंजू देवी की मां सुमित्रा देवी ने फोन पर बात हुई तो सुमित्रा देवी ने कह दिया कि आकाश और रंजू देवी उनके यहां से जा चुके हैं। रेनू गुप्ता ने पुलिस से पुत्र और बहू का पता लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद