फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव नाहिल निवासी मुनीश शेखर त्रिवेदी का फाइल फोटो- स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल निवासी मुनीश शेखर त्रिवेदी (53) ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मुनीश शेखर त्रिवेदी शुक्रवार की शाम लगभग पौने सात बजे खेत से पैदल घर आ रहे थे। गांव में एक धर्मकांटे के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव की बताई जा रही है। अपराध निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की मौत

तिलहर। मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर शुक्रवार की शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से हरिहरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय डवलेश की मौत हो गई। सूरज ने बताया कि पिता डवलेश मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। शुक्रवार की शाम किसी काम से बाइक से तिलहर गए थे। वापसी में खैरपुर चौराहा पर अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। वह हेलमेट लगाए हुए थे। तिलहर सीएचसी पर किरन अपने पति के शव को देख बिलख पड़ीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें