फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर ओवरब्रिज के पास ट्रक के नीचे दबी बाइक। स्रोत पाठक
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां- मोहम्मदी हाईवे पर ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रसून गुप्ता मंगलवार शाम बाइक से बाइपास से आ रहे थे। मोहम्मदी रोड पर ओवरब्रिज के पास एक ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गए। जानकारी पाकर परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
शाहजहांपुर के पैना से खुटार तक बनाए जा रहे हाईवे के ओवरब्रिजों के पास ब्रेकर नहीं बनाए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुवायां शाहजहांपुर हाईवे पर गांव भूडा़ मैनारी के पास, मोहम्मदी पुवायां रोड पर और पुवायां खुटार रोड पर हाईवे पर ओवरब्रिज बनाए गए हैं। दोनों साइडों से एप्रोच रोड बनाई गई है, लेकिन ब्रेकर या संकेतक नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से एप्रोच रोड पर आने से मुख्य हाईवे से आ रहे वाहनों से लोग अक्सर टकरा जाते हैं। इसके बाद भी निर्माण कंपनी के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें