फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई रोड पर लालबाग चौराहे के पास मजदूरी कर लौट रहे चौढेरा के विमलेश को शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर छह-सात लोगों ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि सिर पर बांका मारकर घायल कर दिया और लाठी से हाथ तोड़ दिया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरसी मिशन पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढेरा निवासी विमलेश 11 अक्तूबर को शाम छह बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में लालबाग चौराहे के पास गांव के ही रामकुमार गुप्ता समेत छह-सात लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जातिसूचक शब्द भी कहे। इसके बाद रामकुमार ने सिर पर बांके से प्रहार कर घायल कर दिया।
सचिन गुप्ता ने हाथ पर लाठी मारी जिससे वह टूट गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी चले गए। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में रामकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता, मलखान गुप्ता, दीपचंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना सीओ सिटी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें