शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती जलालाबाद के कुड़रा गांव निवासी 25 वर्षीय रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
अरविंद ने बताया कि भाई रविंद्र बृहस्पतिवार की दोपहर चचेरे भाई हसने के साथ जलालाबाद बाजार गए थे। देर शाम वापसी के दौरान तिकोला पुल स्थित कोयला मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की रात भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई अरविंद, रामकुमार, रामविलास गुमसुम हो गए हैं। जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद