फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साली की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के दूंदेमई सलेमपुर गांव निवासी बाइक सवार 27 वर्षीय सुनील की मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई घाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दो दिन पूर्व बहन की शादी का कार्यक्रम कर अब अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार गिरीषचंद्र ने बताया कि सोमवार को सुनील की साली की शादी है। दो दिन पूर्व सुनील की बहन स्वाती की शादी थी। बहन की शादी का कार्यक्रम निपटाने के बाद शनिवार की शाम सुनील अपनी पत्नी सिया देवी व चार साल के बेटे सौरभ के साथ बाइक से साली की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल परौर के गांव हैदलपुर जा रहे थे।
शाम करीब सात-आठ बजे के बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सिर में लगा उनका हेलमेट भी टूट गया। गनीमत रही कि बाइक पर सवार उनकी पत्नी को मामूली चोट आई। उनके बेटे को कोई चोट नहीं आई। वहीं, सुनील की मौत की खबर सुन उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इधर, आंखों के सामने पति की मौत से सिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोगों ने सिया देवी को संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि सुनील इकलौता पुत्र था। उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है।
तीसरी बहन की शादी अभी दो दिन पूर्व ही की है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, पता लगाया जा रहा है।

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें