फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गाजीपुर से आए युवक ने बरामदे में फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम बैठे मृतक अरुण राठौर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी 19 वर्षीय अरुण राठौर ने शनिवार रात बरामदे में फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अरुण राठौर का परिवार कई वर्ष से गाजीपुर जिले की खोया मंडी में किराये के मकान में रहता है। अरुण भी चाट बेचते थे। दो दिन पूर्व वह अपने दादा नत्थूलाल के पास आए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात नत्थूलाल खाना खाने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर बैठ गए। इस बीच अरुण ने बरामदे में कुंडे से कपड़ा बांधकर फंदे से लटककर जान दे दी।
रात करीब सवा नौ बजे नत्थूलाल अंदर गए तो पूरे घर की बिजली बंद देखकर बल्ब जलाने के लिए आगे बढ़े। तभी वहां लटक रहे पौत्र के शव से टकरा गए। उनका शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के ताऊ मनीराम ने बताया कि अरुण तीन भाइयों में बड़े और अविवाहित थे। परिजन को बताए बिना ही यहां आए थे।
विज्ञापन


विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

कांट। ग्राम कुतुआपुर निवासी नितिन की 22 वर्षीय पत्नी शिवानी ने कमरे में फंदा से लटककर जान दे दी। उसकी शादी इसी वर्ष 18 अप्रैल को हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, नितिन का परिवार गांव में अपने समाज का अकेला परिवार था। शादी होने पर जब खर्च बढ़ा तो शिवानी ने नितिन को बाहर कमाने के लिए भेज दिया। नितिन 10 दिन पूर्व नौकरी करने बाहर चला गया था। रविवार की सुबह जब परिजन शिवानी के कमरे में गए तो उसका शव पंखे में फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें