पुवायां। पुवायां की एक किशोरी दुबई में रह रहे युवक के बहकावे में आकर उसके दोस्त के साथ लखनऊ जा पहुंची। युवक दुबई से नहीं आया तो किशोरी बृहस्पतिवार को थाने पहुंची और बताया कि वह खुद ही घर से चली गई थी।
पुवायां की किशोरी एक सप्ताह पूर्व लापता हो गई थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि कस्बे का ही एक युवक किशोरी को राजीव चौक तक लाया था। पुलिस को युवक ने बताया कि किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से उसके दोस्त से बात करती है। दोस्त पुवायां के गांव का रहने वाला है और दुबई में काम करता है।
दोस्त ने किशोरी को राजीव चौक तक पहुंचाने के लिए कहा था। राजीव चौक से किशोरी एक अन्य युवक के साथ लखनऊ चली गई। दुबई में रहने वाले युवक को लखनऊ आकर किशोरी से मिलना था। युवक किसी कारण देश नहीं लौट सका तो किशोरी कई दिन बाद वापस घर आ गई और थाने पहुंची। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि किशोरी के अनुसार परिजन उसकी शादी करना चाहते हैं, जबकि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है। किशोरी का मेडिकल और बयान कराए जाएंगे। संवाद