कांट। भितिया पौंकी गांव में जमीन की रंजिश को लेकर शनिवार को गांव की धनदेवी से कुछ लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आराेपियों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
धन देवी ने पुलिस को बताया कि उनके खेत की मेड़ पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। मेड़बंदी का वाद दाखिल करने पर गत 24 जनवरी को एसडीएम के आदेश पर नाप करके मेड़ बांध दी गई। इससे नाराज दूसरे पक्ष के रामनरायन, गोविन्द, सोबरन, भाईलाल, सुधीर, मुनेंद्र, ओमप्रकाश, सुनील, रवींद्र, सुलायन, रामबिशुन , द्रोणपाल, रावेंद्र, अखिलेश, रामवीर, विक्रम और देवेंद्र यादव ने उनके मकान के सामने गंदगी डाल दी। मना करने पर गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद