फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन के सामने लेटी महिला, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोको पायलट ने बचाई जान

Tue, 22 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला जननायक एक्सप्रेस के सामने लेट गई। लोको पायलट ने महिला को रेलवे ट्रैक पर लेटा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर महिला को ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर लिटाया। उसके कान पर खरोंच आई थी। पूछताछ में महिला ने अपने बारे में कुछ नहीं बताया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्टाफ ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने चुप्पी साध ली। फिर कुछ देर बाद महिला ने अपना पता मुरादाबाद की रेलवे काॅलोनी बताया। उसने बताया कि पति रेलवे में हैं। उसके कोई बच्चा नहीं है। तीन साल के एक बच्चे को गोद ले रखा है।
विज्ञापन

बताया कि रात में उसे नींद नहीं आती हैं। पूरी रात जागकर काट देते हैं। सुबह चार बजे घर से निकली थीं। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें