फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवाजपुर में टीम लगाकर की गई आरसीसी रोड की सफाई

Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में पांच फरवरी को प्रका​शित खबर। स्रोत अमर उजाला
विज्ञापन
खुटार। गांव नवाजपुर में छह माह से चली आ रही आरसीसी रोड पर जलभराव की समस्या का सफाईकर्मियों की टीम लगाकर समाधान कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ और बीडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव नवाजपुर के प्रमुख आरसीसी रोड पर छह महीने से घरों का पानी भरने से रोड तालाब जैसी बन गई थी। गांव के लोग प्रधान, सचिव, बीडीओ और एसडीएम से कई बार मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लगभग 50 घरों के लोग गंदे पानी में मिट्टी भरी बोरियां डालकर उनके ऊपर से निकलने को विवश थे। अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने से गांव के लोगों में रोष था और लोग गांव में संक्रामक रोग फैलने के खतरे से भी परेशान थे।
अमर उजाला ने पांच फरवरी के अंक में गांव के लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ब्लॉक से सफाईकर्मियों की टीम गांव भेजकर पहले गंदे पानी को एक खेत में निकाला गया। बाद में मौके पर पहुंचे बीडीओ ने निर्देश कि ट्रैक्टर और अन्य साधनों से रास्ते से कीचड़ पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। देर शाम तक सफाई का काम चलता रहा। सफाई होने और जलभराव खत्म होने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


गांव नवाजपुर में निरीक्षण किया था। गंदा पानी निकलवाया गया है। कीचड़ हटाने का काम भी हो रहा है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए मनरेगा के तहत नाली निर्माण कराया जाएगा। घरों का पानी तालाब तक ले जाने की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन

आशीष सिंह, बीडीओ, खुटार

अमर उजाला में पांच फरवरी को प्रकाशित खबर। स्रोत अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें