जलालाबाद। मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने और निर्वाचक नामावली दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एसडीएम ने बताया कि 2025 और 2026 की मतदाता सूचियों का मिलान कर छूटे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र पाए जाने वालों के नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़े जाएंगे। युवा, महिला, दिव्यांग और वंचित वर्ग के मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएलओ की सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से भी साझा की जाएगी। बैठक में सपा के सूरजपाल यादव, भाजपा के जितेंद्र प्रताप सिंह, विनोद अग्निहोत्री, कांग्रेस के आलोक शर्मा, तनवीर खान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद