सेहरामऊ दक्षिणी। गांव पंचोली में बाइक से जा रहे कुंदन (18 वर्ष) और उनकी बहन नमामि (15 वर्ष) की कंबाइन से कुचलकर मौत होने के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसे के बाद चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतक भाई-बहन के पिता श्रीनिवास की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कुंदन अपनी बहन नमामि को स्कूल छोड़ने के लिए मंसूरपुर गांव स्थित मलखान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज जा रहा था। बाइक गांव का ही रहने वाला हरिप्रसाद चला रहा था। जैसे ही वे मंसूरपुर गांव के पास पहुंचे, तभी कंबाइन की टक्कर लगने के बाद दोनों भाई-बहन नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद