फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज का ट्रामा सेंटर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जल्द ही राजकीय मेडिकल कॉलेज आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसके लिए शासन से तीन करोड़ 88 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने काम शुरू कर दिया है। पांच-छह महीने में काम पूर्ण हो जाएगा। आग लगने पर होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ रहती है। यहां शाहजहांपुर ही नहीं हरदोई, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर से भी मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। जब से अस्पताल शुरू हुआ, तब से आग को बुझाने के लिए फायर उपकरणों से काम चल रहा था।
अब मेडिकल कॉलेज में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लग रहा है। इसमें स्मोक अलाॅर्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर, अलर्ट माइक, सेंसर आदि लगाया जाएगा। यदि आग लगने की घटना होती है तो तत्काल आग बुझाई जा सकेगी। यह सिस्टम अस्पताल के सभी वार्ड, ट्राॅमा सेंटर, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, अस्पताल परिसर, ब्लड बैंक, पैथालॉजी आदि स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आग लगने व धुआं निकलने पर अलाॅर्म सिस्टम से सायरन बजेगा। इसके बाद आग लगने वाले स्थान पर लगे फायर सिस्टम को चालू कर आग को बुझाया जा सकेगा। इससे नुकसान कम होगा। साथ ही इससे समय की भी बचत होगी।

एसी में लगी आग से हुआ था नुकसान
कुछ समय पहले लेबर रूम के एसी में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। लेबर रूम को दोबारा से ठीक किया गया था। आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया था।

आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगना शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल नामित की गई है। पांच-छह माह में काम पूर्ण होने की संभावना है। इसके लिए तीन करोड़ 88 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें