फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहादुरगंज उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में घुसा चूहा, आठ हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहादुरगंज उपकेंद्र पर फॉल्ट के बाद इनकमिंग ट्रॉली  को सही करते कर्मचारी। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में रविवार तड़के चूहा घुसने से धमाका होने के बाद आग लग गई। फॉल्ट की वजह से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। हुंडालखेल फीडर को छोड़कर पांच घंटे तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे। बिजली जाने से लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुसने से जर्क आने के साथ ही धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने के बाद हुंडालखेल, टेलीफोन एक्सचेंज, बहादुरपुरा समेत अन्य फीडरों के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति गुल हो गई। कर्मचारी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बिजली जाने से एसी, कूलर, पंखे तक बंद हो गए। कुछ लोगों ने इन्वर्टर का सहारा लिया, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक साथ नहीं निभा सका। उजाला होने पर पानी का संकट खड़ा हो गया। मोटर व सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों के घरों की पानी की टंकी नहीं भर सकीं।
विज्ञापन

उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की। वहां से फॉल्ट की जानकारी दी गई। उपकेंद्र पर जेई आनंद केसरी ने फॉल्ट को सही करने को टीम लगाई। इस बीच साढे़ सात बजे दूसरी लाइन से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, पर कामयाबी नहीं मिल पाई। दूसरे उपकेंद्र से सिर्फ हुंडालखेल फीडर ही चल पाया। करीब नौ बजे फॉल्ट सही होने से बिजली आपूर्ति मिल सकी। इस वजह से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। जेई ने बताया कि फॉल्ट सही कर लिया गया है। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

शहर में कई जगह पर आए फॉल्ट
रविवार को उपकेंद्र पर कई स्थानों पर फॉल्ट आए। चमकनी करबला, माधवनगर कॉलोनी की आपूर्ति भी गुल रही। इसके चलते करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। अब्दुल्लागंज के केरूगंज फीडर पर चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत कार्य होने के चलते दोपहर 12 से अपराह्न दो बजे तक रोशनगंज मोहल्ले की बत्ती बंद रही। हनुमतधाम क्षेत्र की बत्ती जाने पर लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें