फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
पुवायां में हिंदू सम्मेलन के लिए कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
पुवायां। एक मैरिज लॉन में शनिवार को होने वाले हिंदू सम्मेलन से पूर्व शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकालकर लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ पुवायां के गायत्री शक्ति केंद्र से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीपांजलि गुप्ता, मीना, देविना, गरिमा, रानी गुप्ता, किरन, कुसुम, ऋचा, राधा, कामिनी, रीता रानी गुप्ता, आशा, कल्पना गुप्ता, सीमा, रेशु, नीलम, आरती, निष्ठा, श्रद्धा गुप्ता सहित तमाम महिलाएं कलश लेकर जल लेने रवाना हुईं। महिलाओं ने देवस्थान मंदिर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जल लिया।
इसके बाद कलश यात्रा हरेराम मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। जागृत हिंदू सेवा समिति पुवायां की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन शनिवार को दिन में 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि प्रशांत प्रभु और मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विनोद कुमार होंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में जागृत हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा, कपिल गुप्ता, विनायक अग्रवाल, गोपीनाथ अग्निहोत्री, राकेश चंद्र गुप्ता सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें