फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीटरों के कबाड़ से भरा पिकअप पकड़ा, एई से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उखाड़े गए पुराने मीटरों के स्क्रैप (कबाड़) को पिकअप में भरकर कहीं ले जाकर बिक्री की सूचना से खलबली मच गई है। अवकाश के दिन एक्सईएन मीटर सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें वाहन में स्क्रैप भरा मिला। उन्होंने एई से जवाब तलब करने के साथ ही पुराने मीटरों का डाटा भी तलब किया है।
विज्ञापन

मामला रविवार का है। बाईबाग स्थित कार्यालय से पुराने मीटरों के स्क्रैप को पिकअप में भरा जा रहा था। अवकाश के दिन स्क्रैप को भरे जाने की सूचना लोगों ने एक्सईएन मीटर को दी। इसके बाद एक्सईएन मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि उन्होंने स्क्रैप से भरे पिकअप वाहन के फोटो मोबाइल से खींच लिए।
उन्हें एई मीटर ने बताया कि कार्यालय बनाने के लिए जगह को खाली करा रहे हैं। उसकी पुताई कराएंगे। इसलिए स्क्रैप को दूसरी जगह शिफ्ट कर स्टोर कर रहे हैं। यह बात अधिकारियों के गले नहीं उतर रही हैं। एक्सईएन ने बताया कि बिना सूचना के स्क्रैप को हटाए जाने को लेकर एई मीटर से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


दो कर्मचारियों की भूमिका पर उठे सवाल
मामले में लैब के दो कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि यहीं दो कर्मचारी पिकअप में स्क्रैप भरकर कहीं भेज रहे थे। उनके नाम भी जिला स्तरीय अधिकारियों को बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें