फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राम ताल के पास से मुख्य चौराहे तक बनाया जाएगा नया मार्ग

Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में भगवान परशुराम मंदिर स्थित तालाब व रास्तों आदि की राजस्व व नगर पालिका कर्मचारियों क
विज्ञापन
जलालाबाद। परशुराम मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान बनाने के लिए छह मीटर चौड़े नए रास्ते का निर्माण होगा, जो राम ताल के पास से होते हुए मुख्य चौराहे तक बनेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार रोहित कटियार के नेतृत्व में राजस्व व नगर पालिका कर्मचारियों की टीम ने पैमाइश की। इस दौरान कई जगह अवैध कब्जे चिह्नित कर उन्हें हटाने के लिए निशान लगाए गए। मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं से जुड़ीं सुविधाएं मुकम्मल करने, परिसर का सुंदरीकरण करने आदि कार्यों के लिए शासन से 19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके तहत कार्य कराए जा रहे हैं। गत एक फरवरी को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने यूपीपीसीएल, लोक निर्माण विभाग तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया था।
डीएम को बताया गया था कि राम ताल के दो किनारों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। उन्हें हटवाकर राम ताल के किनारे से मार्ग बनवाकर उसे मुख्य चौराहे से बारह पत्थर जाने वाले मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकता है। इस पर डीएम ने अवैध कब्जों का चिह्नीकरण कर एसडीएम को उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश के आधार पर अवैध कब्जों की जो स्थिति पाई गई है, उसकी रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें