फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लेखाशास्त्र की परीक्षा में पांच प्रश्नपत्र निकले कम, मची खलबली

Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जैतीपुर के रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, खेड़ा-बझेड़ा में मंगलवार को बारहवीं के लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग) के पांच प्रश्नपत्र कम निकलने पर खलबली मच गई। डीआईओएस के निर्देश पर आनन-फानन तिलहर से प्रश्नपत्र पहुंचाकर छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई। जांच में सामने आया कि बोर्ड से ही प्रश्नपत्र कम रखे गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में बारहवीं में अरबी, फारसी के अलावा लेखाशास्त्र की परीक्षा थी। जैतीपुर के रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में लेखाशास्त्र के 15 छात्र आवंटित थे। सुबह साढ़े आठ बजे नियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पैकेट खोला गया तो उसमें आवंटित छात्र संख्या के हिसाब से पांच प्रश्नपत्र कम निकले। पैकेट पर प्रश्नपत्रों का आवंटन 20 दर्ज था, लेकिन अंदर 10 ही थे। केंद्र व्यवस्थापक योगेश पाल ने डीआईओएस हरिवंश कुमार को सूचना दी। इसके बाद मिर्जापुर जा रहे डीआईओएस ने अपना काफिला जैतीपुर की ओर मोड़ दिया।
जैतीपुर के आसपास के सेंटरों में लेखाशास्त्र की परीक्षा नहीं होने पर एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर से प्रश्नपत्र की व्यवस्था की गई। रघुराज सिंह कॉलेज से तुरंत ही स्टाफ को कार से तिलहर रवाना किया गया। वहां से कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्र लाकर छात्रों की परीक्षा कराई गई। मामले की पड़ताल में स्थानीय स्तर की गलती सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्र पर पांच प्रश्नपत्र कम निकले थे। ऐसे में नियम के तहत बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए कहा गया था, लेकिन परीक्षार्थियों ने समय पर प्रश्नपत्र हल कर कॉपी जमा कर दी थी।
विज्ञापन

हरिवंश कुमार, डीआईओएस
-
प्रश्नपत्र कम निकलने पर डीआईओएस को सूचना दी गई थी। उनके निर्देश पर तिलहर के सेंटर से प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।
योगेंद्र पाल, केंद्र व्यवस्थापक, रघुराज सिंह इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें