फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्या के मुकदमे में वांछित 10 हजार का इनामी पकड़ा गया

विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भोपाल उर्फ रमनपाल। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर बुधवाना-जलालाबार तिराहा पर घेराबंदी की। हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे दस हजार के इनामी जलालाबाद के मंगटोरा गांव के रहने वाले भोपाल उर्फ रमनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को जलालाबाद के मंगटोरा गांव निवासी भोपाल उर्फ रमनपाल, पोपी उर्फ अमरपाल, झब्बू उर्फ भंवरपाल, भुड़िया गांव निवासी टिंकू गूजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वादिनी ने बताया था कि उसके 30 वर्षीय पुत्र सुखदेव को घर से बुलाकर ग्राम मझौला के ओमकार के खेत में ले जाकर मारपीट की गई। इसके बाद उसके पुत्र की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
17 सितंबर को आरोपी पोपी उर्फ अमरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना में मंगटोरा गांव के नबीदराज व मदनापुर मझोला गांव के धीरेंद्र उर्फ नन्हें गुर्जर का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को एसपी ने आरोपी भोपाल उर्फ रमनपाल पर 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई थी। बुधवार को आरोपी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर जलालाबाद में तीन व मदनापुर एक में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें