जोरदार धमाके दहले दंपती
बताया गया है कि बारिश होने के दौरान आकाशीय बिजली इरफान के घर पर गिरी। इस दौरान इरफान उसकी पत्नी मकान के अंदर सो रहे थे। जोरदार आवाज होने पर दोनों जागे। कमरे के बाहर आकर देखा तो फ्रिज के अंदर का सामान जला पड़ा था। मकान की दीवारों में भी दरार पड़ गई है। यह सब देख दंपती दंग रह गए। सुबह जब अन्य लोगों को घटना का पता चला तो वे भी हैरान रह गए।
Shahjahanpur: खन्नौत पुल और कैंट मार्ग चौड़ीकरण का मंत्रियों ने किया शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम
बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धूप खिलती है तो आसमान में बादल छा जाते हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो जाती है। जिले में रविवार रात कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम का मिजाज देख किसान खासे चिंतित हैं, क्योंकि खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पकी खड़ी है। वहीं ऐसे मौसम में आकाशीय बिजली का खतरा भी बढ़ गया है।