फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर धूमधाम से हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रस्तोगी धर्मशाला में शुक्रवार की शाम दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर देवी पूजन और भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं ने दुर्गा जी का दर्शन-पूजन करके प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रारंभ में पंडित रामजी शास्त्री ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कराई। बाद में वैभव रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, हरि मोहन गुप्ता, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि आदि की देखरेख में भंडारा शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता अरुण यादव चैनू, झब्बू सिंह यादव, गीता रस्तोगी, पूजा गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें