खुटार (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर निवासी जाविंदर सिंह को खेत पर काम करते समय सांप ने डस लिया। उनका खुटार सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
जसविंदर सिंह शनिवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। जसविंदर के बुलाने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उनको पहले बंडा के गांव सुनासरनाथ में झाड़-फूंक करने वाले के यहां ले गए और काफी देर तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर परिजन उनको खुटार सीएचसी लाए। डॉ. निखिल शुक्ला ने बताया कि किसान को समय पर अस्पताल ले आया गया है। हालत में सुधार है। संवाद