तिलहर। पुलिस ने गांव धनकपुर निवासी लालबहादुर के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
लाल बहादुर ने बताया था कि 17 जुलाई को गांव के ही राजेश, बृजेश, मोनू और जगत प्रताप से ट्रैक्टर से खेत न जोतने को लेकर विवाद हुआ था। चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम चारों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की। उधर, पीड़ित पक्ष ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दरोगा ने आरोपों से इन्कार किया है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद