फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के पोषण के लिए 3000 से 3400 कैलोरी का आहार मिलना जरूरी

विज्ञापन
एसपी कॉलेज में हुईं व्याख्यानमाला में विचार रखते शिक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में पोषण अभियान के तहत व्याख्यानमाला व क्विज प्रतियोगिता हुई। व्याख्यानमाला में वक्ताओं ने विचार रखे, तो वहीं क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य संजय कपूर ने कहा कि 12 वर्ष की उम्र वाले बालक का भोजन एक युवक के बराबर होता है। 14 से 18 साल की लड़की के लिए 2800 से 3000 कैलोरी का आहार पोषण के लिए ठीक है। इसी अवस्था के बालक के पोषण के लिए 3000 से 3400 कैलोरी का आहार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा, पोषण अभियान का उद्देश्य छात्रों के साथ साथ समाज के सभी व्यक्तियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है। समाज में 20 प्रतिशत बच्चे आज भी कुपोषण के शिकार हैं, जिन्हें संतुलित भोजन नहीं मिल पाता है। न्यून पोषण वाले व्यक्ति दुर्बल और कम वजन वाले होते हैं, लेकिन उनके शरीर में कोई विकृति का चिह्न दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि शरीर में शक्ति उत्पन्न करने के लिए ईंधन तत्व की आवश्यकता होती है।
कार्बोहाइड्रेट, वसा ओर प्रोटीन ईंधन तत्व हैं। शिक्षक विशाल चंद्र ने कहा कि शाकाहारियों को वनस्पति के प्रोटीन से प्राप्त होता है। यदि उसमें दूध या दूध के बने पदार्थ मिला दिए जाएं तो उनमें कोई कमी नहीं रह जाती। सोयाबीन की प्रोटीन भी बड़ा उपयुक्त सिद्ध हुई हैं। जबकि वानस्पतिक प्रोटीन का अवशोषण पूर्ण रूप से नहीं होता। व्याख्यानमाला में अक्षय सक्सेना, अनिल कुमार आदि ने अपने विचार रखे। व्याख्यानमाला के पश्चात पोषण विषयक क्विज प्रतियोगिता में टीम सी ने प्रथम, टीम ए ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें