फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में नलकूप के हौद में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
गांव हंसपुर के मनराज  सिंह  का  फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खुटार। गांव हंसपुर में एक बच्चे की नलकूप के हौद में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह का गांव के पश्चिम जंगल के किनारे फार्म है। फार्म पर वह अपने पुत्र जगदीप सिंह, बहू पवनदीप कौर, पौत्र सात वर्षीय अभिराज सिंह, तीन वर्षीय मनराज सिंह के साथ रहते हैं।
बुधवार सुबह नौ बजे परमजीत सिंह अपने पुत्र के साथ खेत पर चले गए। मनराज सिंह के नहाने के लिए जिद करने पर मां पवनदीप कौर ने उसे एक बाल्टी में भरकर पानी दे दिया। मनराज नहाने लगा तो पवनदीप कौर घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पवनदीप कौर ने देखा तो मनराज गायब था। काफी देर तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका। बाद में मनराज का शव नलकूप के हौद में पड़ा मिला। समझा जाता है कि मनराज नहाने के लिए हौद में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुत्र का शव हौद में उतराते देख पवनदीप कौर ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसके शव को बाहर निकाला। पुत्र की मौत से परमजीत सिंह, जगदीप सिंह, पवनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद मनराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें