फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलशयात्रा निकाली, आरंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बारिश के दौरान शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों से श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कलशयात्रा निकाली। बाद में कलशयात्रा स्टेशन मार्ग पर बाबा भूमिसेन महाराज देवस्थान पर पहुंची और वहां सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य बालकृष्ण शरण महाराज ने पहले दिन कथा के श्रवण का महात्म्य बताया। कलशयात्रा और कथा श्रवण में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सभासद संजीव सैनी, हर्षित शंखधार, राकेश राठौर, मनोज दिवाकर आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

000
भगवान राम के जन्म प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन
अल्हागंज। बारह पत्थर देवस्थान के सीताराम दरबार में आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को कथावाचक आचार्य सत्यदेव ने भगवान श्रीराम के जन्म के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ने से देवता, ऋषि-मुनि और प्रजा परेशान होने लगी। तब भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के घर जन्म लिया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें