फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरे की छाई रही चादर, धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
मंगलवार सुबह शहर में छाया कोहरा। संवाद - फोटो : साईंपुर गांव के पास माइनर कटने से खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे के असर से धूप नहीं निकली और दिन में ठिठुरन बढ़ गई। शाम को सर्द पछुआ हवाओं ने परेशान किया। वायुदाब 15 मिलीबार गिरने से बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ घना कोहरा रहने का अनुमान है। ऐसे में पारा भी गिरेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दृश्यता 100 मीटर रही। दिन में भी कोहरे की चादर छाई रही। इसके असर से धूप नहीं निकल सकी। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। सुबह दक्षिणी हवा चल रही थी, लेकिन शाम को पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं। वायुदाब गिरा हुआ है। बुधवार को तापमान गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें