फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकान में ले जाकर 12 साल की बालिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 12 साल की अनुसूचित जाति की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी दुकान में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 12 साल की बेटी रविवार को दोपहर 12 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया और उसे बहलाकर पड़ोस की दुकान में लेकर चला गया। पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए युवक ने दुष्कर्म किया।
उसके सब्जी लेकर लौटते समय बेटी को आरोपी के घर से निकलते देखा। उसने विरोध किया तो युवक ने धमकाया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का होने के चलते सदर पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के नेता राजेश अवस्थी भी थाना सदर बाजार पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

-
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें