फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट रोड पर जीटीआई के पास टैंकर की चपेट में आया टेंपो
विज्ञापन

- दुर्घटना में चार महिलाओं और एक बच्चे समेत 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कांट रोड पर जीटीआई के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे कांट की ओर से आ रहे एक टैंकर की चपेट में आने से विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो को झटका लगा और टेंपो में सवार मदनापुर क्षेत्र के गांव मिर्जा भानपुर निवासी दो सगे भाइयों दुर्गेश (21) और संतराम (30) और उनकी मौसेरी बहन के पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में मृतकों के परिवार की चार महिलाओं और एक बच्चे समेत 11 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मृत बच्चे के पिता राजीव की ओर से टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मिर्जा भानपुर निवासी हंसराम के 22 साल के बेटे सोनू ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और रिश्तेदार सोनू को देखने अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार दोपहर सोनू की हालत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिवार के लोग एक टेंपो से सोनू को वापस ले जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्गेश और संतराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच साल के बच्चे रजत की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। रजत फर्रुखाबाद जिले के गांव चौसापुर में रहने वाली सोनू की बहन मीना देवी का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों मेें सोनू के पिता हंसराम, मां विद्या, मौसा रामदीन, मौसी राजवती, सोनू की पत्नी प्रेमा, उसका सात महीने का बच्चा, सोनू के ससुर रामपाल, बहनोई धर्मेंद्र और मौसेरा भाई भइया लाल शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें