फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच युवकों पर डाला खौलता हुआ तेल

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
समोसे की दुकान पर ठंडा ब्रेड छूने पर हुआ झगड़ा
विज्ञापन

- लोग कारीगर को पकड़कर ले गए थाने
- दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट, तलाश शुरू
- घटना के बाद ताजूखेल में मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। युवक ने समोसे की दुकान पर रखी ब्रेड छू ली। ब्रेड ठंडा होने की बात कहने पर दुकान का कारीगर उससे झगड़ा करने लगा। यह देख युवक के साथी भी आ गए। यह देख कारीगर ने कढ़ाई में खौल रहा तेल युवकों पर फेंक दिया। जिससे पांच युवक झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। सदर पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे मोहल्ला ताजूखेल निवासी चमन मिश्रा पुत्र दुनियादयाल मिश्रा मोहल्ले में ही स्थित समोसे की दुकान पर गया। उसने यहां रखे ब्रेड को छूकर देखा और कहा कि यह तो ठंडा है। इस पर दुकान के कारीगर ने एतराज जताते हुए चमन को बुराभला कह दिया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। यह देख चमन का भाई रमन मिश्रा आदि बचाव को आ गए। तभी झगड़ा और बढ़ने लगा। इसी पर कारीगर ने समोसों के लिए खौल रहा तेल युवकों पर डाल दिया। खौलता तेल पड़ने से अंकित सक्सेना पुत्र रामानंद सक्सेना, चमन मिश्रा, रमन मिश्रा पुत्र दुनियादयाल मिश्रा और उसके साथी रिंकू अवस्थी, आकाश मिश्रा निवासी मोहल्ला ताजूखेल बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना से यहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। लोग कारीगर को पकड़ कर थाने ले गए। इस मामले में सदर पुलिस ने राकेश और राजेश पुत्र श्याम बिहारी तिवारी निवासी मोहल्ला तिलहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



घटना ठंडे ब्रेड को छूने को लेकर हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
-राजेश्वर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें