फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील-अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तलब की

Fri, 15 Mar 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का तीसरा दिन
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने एसपी के साथ कलान-मिर्जापुर के अलावा नगर के कई केंद्रों का किया निरीक्षण
- उत्तर पुस्तिकाओं में एक रूपता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक को फटकारा
- प्रथम पाली में एक और द्वितीय पाली में दो नकलची धरे
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में हाई स्कूल कामर्स और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित विभागीय उड़नदस्तों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इधर, जिलाधिकारी राजमणि यादव ने भी सुबह के सत्र में शहरी तथा सायंकालीन सत्र में पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के साथ कलान-मिर्जापुर के क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डीआईओएस एनडी वर्मा से अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची भी मांगी है। पहली पाली में पंडित रघुवर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ और दूसरी पाली में जीआईसी कलान में दो नकलची पकड़े गए।
डीएम श्री यादव ने अपने भ्रमण के दौरान ओसीएफ इंटर कॉलेज और एजेड खान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों एवं केंद्रों की सघन तलाशी की। एजेड खान इंटर कॉलेज में तलाशी के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों के उत्तर एक सामान पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी शाकिर अली खान और कक्ष निरीक्षक इरफान अहमद एवं मैनाज खान के प्रति नाराजगी जताई। साथ ही जिन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में एक रूपता पाई गई उनकी सीटों को तत्काल डीएम ने बदलवा दिया।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में डीएम और एसपी भारी फोर्स के साथ कलान-मिर्जापुर पहुंच गए। वहां उन्होंने तमाम केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हीं के साथ डीआईओएस एनडी वर्मा, बीएसए मनोज कुमार वर्मा और जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य केएस शुक्ला का सचल दल भी मौजूद रहा। क्षेत्र से दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न कराने और उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने के बाद ही अधिकारी वहां से लौटे।
विज्ञापन

केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों से निरीक्षण करने वाले जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अन्य कार्मिकों की जानकारी भी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त डीएम ने परीक्षा ड्यूटी पर लगाए गए समस्त जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़न दस्तों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की लोकेशन भी शिविर कार्यालय से ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें