फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पर चलाई बट से मासूम का सिर फटा

Fri, 15 Mar 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली जगह में सरसों डालने पर वृद्धा पर बोला हमला
विज्ञापन

- थाने में घंटों सिसकती रही मासूम और बहता रहा खून
अमर उजाला नेटर्क
निगोही। खाली जगह में सरसों डालने को लेकर वृद्धा पर हमला कर दिया गया। उसके तमंचे की बट मारी। बट वृद्धा के लगने की बजाए उसकी गोद में मौजूद दो साल की बच्ची के सिर में लग गई। जिससे वह घायल हो गई। घायल को लेकर घरवाले थाने पहुंचे। जांच के नाम पर पुलिस यहां घरवालों को घंटों टहलाती रही।
थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर बिलंदपुरा निवासी ईश्वरी प्रसाद किसी मामले में जेल में निरुद्ध है। उसकी गांव में ही कुछ जगह खाली पड़ी है। इस जगह पर गुरुवार की शाम सात बजे गांव के ही गुड्डू ने खेत से काट कर लाई गई सरसों डाल दी थी। जिसका गांव के ही एक अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी दौरान गुड्डू की मां कुसमा देवी घर से निकल आईं और उन्होंने ग्रामीणों को गालियां देने से मना किया। इसी बीच एक ग्रामीण ने वृद्धा पर तमंचे की बट से बार कर दिया। वृद्धा तो बच गई, लेकिन बट उसकी गोद में मौजूद गुड्डू की दो साल की बच्ची नीतू के सिर में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर फरार हो गया। घायल बच्ची को लेकर घरवाले थाने पहुंचे। यहां पुलिस कार्रवाई के नाम पर उन्हें टहलाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मासूम के सिर से खून बहता रहा और वह सिसकियां भरती रही, लेकिन पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल तक नहीं भेजा। गुड्डू का कहना था कि हमलावर ने उसकी पुत्री को घायल करने के अलावा सरसों में आग भी लगा दी है। एसओ यतेंद्र भारद्वाज का कहना था कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें