फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से 50 हजार का सोना और बाइक लूटी

Wed, 23 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। दुकान बंद करके घर लौट रहे सर्राफ से बाइक सवार बदमाशों तमंचों के बल पर पचास हजार कीमत का सोना और एक बाइक लूट ली। दहशत फैलाने को बदमाशों ने फायरिंग की।
विज्ञापन

मुहल्ला कायस्थान निवासी रामचंद्र वर्मा की जैतीपुर-तिलहर मार्ग पर सर्राफ की दुकान है। शाम लगभग सात बजे रामचंद्र वर्मा दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कटरा- सिउरा रोड पर गांव सैदापुर के निकट दो बाइकों पर सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक रोक ली। बदमाशों ने तमंचों के बल पर 20 ग्राम सोना, पांच हजार की नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। साथ ही बदमाशों ने रामचंद्र वर्मा की बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। लूटपाट कर भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। रामचंद्र वर्मा घटना के बाद थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें