फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में 90 जोड़ों ने लिए फेरे, दो का हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को पुवायां के बैंक ऑफ बड़ौदा रोड पर एक बरातघर में 92 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इसमें तीन जोड़े मुस्लिम समाज के भी शामिल हैं। 102 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन दस जोड़े किसी कारण शादी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तहसील के पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली ब्लॉक क्षेत्र के 90 जोड़ों के फेरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कराए गए और दो जोड़ों का निकाह कराया गया। सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता आदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए।
अतिथियों ने नव विवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को शासन से निर्धारित 60-60 हजार रुपये की धनराशि खातों में भेजने के साथ 25-25 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया। फेरों से पहले नाश्ते और फेरों के बाद भोजन की व्यवस्था भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें