फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 67 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर बगैर मान्यता के चल रहे 67 स्कूलों को बंद कराया गया है। संचालकों को चेतावनी दी गई है कि फिर से संचालन करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चलाए गए अभियान में निगोही में सात, जैतीपुर में एक, मिर्जापुर में छह, भावलखेड़ा में तीन, मदनापुर में पांच, कटरा-खुदागंज में चार, बंडा में दो, सिंधौली में चार, अल्हागंज में 13, कलान में दो, कांट में छह, ददरौल में दो, खुटार में तीन, पुवायां में नौ स्कूल बगैर मान्यता के चलते मिले थे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध रूप से गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जिले में नहीं चलने दिए जाएंगे। कार्रवाई के बाद भी अगर कोई संचालक स्कूल को दोबारा चलाने का प्रयास करता है तो उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें