फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय शतरंज प्रतिशेगिता को तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शतरंत संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को हथौड़ा स्थित स्टेडियम में हुई बैठक में तैयारियों पर विचार किया गया। प्रतियोगिता 28 और 29 अक्तूबर को हथौड़ा स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि शतरंज मानसिक व्यायाम का बेहतर खेल है। छात्र-छात्राओं को मानसिक विकास के लिए शतरंज जरूर खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिला शतरंज संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में वह खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जो संघ में पंजीकृत हैं। अगर कोई खिलाड़ी पंजीकृत नहीं है तो वह प्रतियोगिता से पहले पंजीकरण करा सकता है। प्रतियोगिता 28 अक्तूबर को सुबह नौ बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता अंडर-19 और ओपन आयु वर्ग की होगी। ओपन आयु वर्ग में किसी भी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। संघ के उपाध्यक्ष सचिन प्रेमी ने कहा कि प्रतियोगिता स्विस लीग सिस्टम से कराई जाएगी। इसमें सात राउंड होंगे। किसी भी जानकारी के लिए संघ कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में अंकित सेन, लावण्य मिश्रा, अतुल सक्सेना, रविंद्र प्रसाद, अमन अवस्थी, अभिषेक सुमन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें