फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में जरियनपुर और फर्रुखाबाद रोड पर मंगलवार दोपहर गौटिया गांव के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हुई महिला ने जिला अस्पताल में रात दो बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, खुटार-पुवायां मार्ग पर सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड कारखाने के पास एक ट्रैक्टर चालक नेबाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी 45 वर्षीय मितिला पत्नी स्वर्गीय शमीम मंगलवार को अपने घर से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मझारा जाने को निकलीं थीं। दोपहर लगभग 12 बजे वह थाना मिर्जापुर क्षेत्र में जरियनपुर और फर्रुखाबाद रोड पर गौटिया गांव के पास मैजिक से उतरीं। वह सड़क पार करने की कोशिश कर र ही थीं कि तभी तेज रफ्तार एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक भी गिर गए लेकिन पकड़े जाने के डर से वे उठकर बाइक लेकर भाग गए। मितिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात दो बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मितिला की मौत से उसके बेटों 17 वर्षीय शम्मी और 10 वर्षीय सुहेल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुवायां। खीरी के कसबा गोला के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय हर्षवर्धन श्रीवास्तव अपने साथी मोहल्ले के ही रचित के साथ बुधवार को किसी काम से पुवायां आ रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड कारखाने के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक ने घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें